गौकशी पर बड़ी कार्यवाही 6 गौकश गिरफ्तार, नाम जानकर हो जायेंगे हैरान

सहारनपुर के सरसावा थाना पुलिस ने गौकशी और पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 गौकशो को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए गौकशों के नाम जानकर हो जायेंगे हैरान,पुलिस ने उनके कब्जे से 10 जीवित और 1 मृत गोवंश के साथ दो महिंद्रा पिकअप वाहन बरामद किए हैं। मुखबिर की सूचना पर ग्राम शेखपुरा में घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचा गया। सभी के खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि गौकशी और पशु तस्करी में शामिल अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Jun 18, 2026 - 14:41
 0  509
गौकशी पर बड़ी कार्यवाही 6 गौकश गिरफ्तार, नाम जानकर हो जायेंगे हैरान

सहारनपुर, सरसावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 गौकश गिरफ्तार, 10 जीवित व 1 मृत गोवंश समेत दो पिकअप वाहन बरामद सहारनपुर। जनपद में गौकशी और पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सरसावा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 जीवित गोवंश, एक मृत गोवंश तथा दो महिंद्रा पिकअप वाहन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग गोवंशों को वाहनों में भरकर ले जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने ग्राम शेखपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामने घेराबंदी कर दो पिकअप वाहनों को रोक लिया और छह आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित पुत्र धर्मपाल  थाना नकुड़, विशाल पुत्र विनोद  थाना सरसावा, सुमित पुत्र ब्रजपाल थाना सरसावा, आनंद पुत्र मोहक्कम  थाना नकुड़, नितिन पुत्र सतपाल थाना सरसावा तथा भानू पुत्र जग्गा थाना नकुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से महिंद्रा पिकअप वाहन संख्या UP-19T-1349 और UP-11AT-4097 बरामद किए। वाहनों की तलाशी के दौरान कुल 11 गोवंश बरामद हुए, जिनमें 10 जीवित तथा एक मृत अवस्था में पाया गया। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर थाना सरसावा में मु.अ.सं. 203/2026 के तहत गौवध निवारण अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा, उपनिरीक्षक महेश सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार, उपनिरीक्षक राकेश कुमार समेत थाना सरसावा की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनपद में गौकशी एवं पशु तस्करी जैसे अपराधों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

National World National World एक निष्पक्ष, तेज़ और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ देश-दुनिया की हर छोटी,बड़ी खबर आप तक सबसे पहले और सटीक तरीके से पहुँचाई जाती है। हमारा उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ लोगों तक पहुँचाना है। हम राजनीति, अपराध, मनोरंजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, टेक्नोलॉजी और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी सरल और प्रभावशाली भाषा में प्रस्तुत करते हैं। हमारी टीम लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग, तथ्य आधारित जानकारी और जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देती है। National World का विश्वास है कि पत्रकारिता समाज का आईना होती है। इसी सोच के साथ हम निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर पाठक को सही, तेज़ और भरोसेमंद खबर मिले — क्योंकि आपकी जानकारी ही आपकी ताकत है। National World – सच का आगाज़