प्ले स्कूल की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, HIV संक्रमित युवती मिलने से हड़कंप।
उत्तराखंड की राजधानी Dehradun में प्ले स्कूल की आड़ में कथित देह व्यापार का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस छापेमारी के दौरान मौके से 3 महिलाएं ग्राहकों के साथ मिलीं, जबकि इस मामले में आशीष पांडेय और जंग बहादुर नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
प्ले स्कूल की आड़ में देह व्यापार, देहरादून में सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़,HIV संक्रमित युवती मिलने से मचा हड़कंप।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां प्ले स्कूल परिसर के पीछे किराए के कमरों में कथित तौर पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था।
कैंट क्षेत्र के किशन नगर एक्सटेंशन में स्थानीय लोगों के विरोध और हंगामा के बाद पुलिस ने छापेमारी कर इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। कार्यवाही के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि तीन युवतियों को वहां से रेस्क्यू किया गया। रेस्क्यू की गई युवतियों में एक के एचआईवी संक्रमित होने की आशंका जताई जा रही है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस के मुताबिक लंबे समय से इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थी। लोगों का कहना था कि देर रात बाहरी लोगों की लगातार आवाजाही हो रही थी, शुरुआत में किसी को शक नहीं हुआ,क्योंकि सामने के हिस्से में प्ले स्कूल संचालित किया जा रहा था। लेकिन बाद में गतिविधियां बढ़ने पर स्थानीय लोगों ने विरोध शुरू कर दिया, और इसकी पुलिस को सूचना दी।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने संयुक्त छापेमारी की, मौके पर दो युवक और तीन युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने वहां से शराब की बोतल, दवाइयां,कंडोम,डिजिटल स्टोरेज, डिवाइस, मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव और लेनदेन का हिसाब रखने वाली डायरी बरामद की है। डायरी में कथित ग्राहकों और पैसों के लेनदेन से जुड़ी जानकारी दर्ज बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष कुमार पांडे और जंग बहादुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आशीष पांडे पहले भी देह व्यापार के आरोप में जेल जा चुका है। पूछताछ में सामने आया कि वह नौकरी दिलाने के बहाने बाहरी राज्यों से महिलाओं को देहरादून बुलाता था,और उनकी मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे अनैतिक देह व्यापार करवाता था। जांच में यह भी सामने आया है कि रेस्क्यू की गई युवतियां "मेरठ मुजफ्फरनगर और दिल्ली" से लाई गई थी। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है, और साक्ष्य की जांच की जा रही है।
पुलिस को छापेमारी के दौरान एक युवती के बैग से एचआईवी के इलाज से जुड़ा मेडिकल दस्तावेज भी मिला है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मामले में कैंट थाना में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही जारी है।
What's Your Reaction?