काशीपुर में सनसनीखेज वारदात: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, नहर में फेंका शव

उत्तराखंड के काशीपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

May 4, 2026 - 16:19
 0  115
काशीपुर में सनसनीखेज वारदात: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, नहर में फेंका शव

उत्तराखंड के काशीपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय कुलवंत के रूप में हुई है। आरोप है कि उसकी पत्नी गुड्डी ने अपने प्रेमी कपिल मौर्य के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से इस हत्या को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार कुलवंत को शराब में जहरीला पदार्थ (सल्फास)  मिलाकर पिलाया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों आरोपियों ने शव को नहर में फेंक दिया, ताकि घटना को छिपाया जा सके।

 पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान गुड्डी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसका पति शराब का आदी था, और आए दिन उसके साथ मारपीट व प्रताडित करता था। इस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। गुड्डी ने बताया कि पति से छुटकारा पाने के लिए उसने अपने प्रेमी कपिल मौर्य के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। घटना वाले दिन कुलवंत पहले से ही शराब के नशे में था। और उसने पत्नी से और शराब लाने को कहा। इसी दौरान गुड्डी ने घर के बाहर मौजूद अपने प्रेमी से शराब और सल्फास मंगाया।

 जब कुलवंत ज्यादा नशे में हो गया,तो गुड्डी ने शराब में सल्फास मिलकर उसे पिला दी, जहर के असर से उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों ने मिलकर शव को ठिकाने लगाने के लिए नहर में फेंक दिया।

 पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

 मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना ने रिश्तों के विश्वास को झकझोर कर रख दिया है, और इलाके में डर व आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

National World National World एक निष्पक्ष, तेज़ और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ देश-दुनिया की हर छोटी,बड़ी खबर आप तक सबसे पहले और सटीक तरीके से पहुँचाई जाती है। हमारा उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ लोगों तक पहुँचाना है। हम राजनीति, अपराध, मनोरंजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, टेक्नोलॉजी और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी सरल और प्रभावशाली भाषा में प्रस्तुत करते हैं। हमारी टीम लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग, तथ्य आधारित जानकारी और जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देती है। National World का विश्वास है कि पत्रकारिता समाज का आईना होती है। इसी सोच के साथ हम निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर पाठक को सही, तेज़ और भरोसेमंद खबर मिले — क्योंकि आपकी जानकारी ही आपकी ताकत है। National World – सच का आगाज़