अलीगढ़ में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, नाबालिग भतीजे से संबंध बनाने के आरोप में चाची गिरफ्तार
यूपी के अलीगढ़ से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर नाबालिग भतीजे से संबंध बनाने का आरोप है। उसने ढाई साल से अनैतिक संबंध बना रखे थे। आरोप है कि वो नाबालिग को ब्लैकमेल करती थी। वो ढाई माह की गर्भवती निकली है। अलीगढ़ के इगलास इलाके के एक गांव निवासी रिश्ते की चाची को किशोर से अनैतिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार महिला ने बताया है कि वह ढाई महीने की गर्भवती है।
अलीगढ़ में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला, नाबालिग भतीजे से संबंध बनाने के आरोप में चाची गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के इगलास क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों की मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां एक नाबालिग लड़के साथ एक रिश्ते की उसकी चाची ने जबरन अवैध संबंध बना लिए। यही नहीं वह ढाई साल तक उसका शारीरिक शोषण करती रही। पहले से दो बच्चों की मां इस चाची का दावा है कि वह भतीजे से रिश्ते के चलते दो महीने से प्रेग्नेंट है। यही नहीं वह भतीजे पर हमेशा के लिए उसे अपना बना कर रखने के लिए दबाव बना रही थी। यही नहीं वह धमकी भी दे रही थी कि यदि उसके साथ संबंध नहीं रखेगा तो उसे जेल भिजवा देगी। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो जांच-पड़ताल के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे जेल भेज दिया गया है। घटना इगलास कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस के अनुसार पड़ोसी परिवार की दो बच्चों की मां विवाहिता पर आरोप लगा है कि उसने रिश्ते के एक 17 वर्षीय किशोर भतीजे को प्रेम जाल में फंसाकर ढाई साल से लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध ही नहीं बनाए बल्कि हमेशा के लिए उसे अपना बनाने के लिए दबाव डाला। जानकारी के अनुसार, किशोर की मां ने इगलास कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसकी रिश्तेदार चाची ने 17 वर्षीय बेटे को अपने प्रभाव में लेकर उसके साथ संबंध बनाए। शिकायत में कहा गया है कि महिला पिछले करीब ढाई वर्षों से किशोर के साथ संबंध रख रही थी और उसे धमकियों के जरिए अपने प्रभाव में बनाए हुए थी। वह किशोर को लगातार धमकी दे रही थी कि यदि उसने संबंध तोड़े या साथ रहने से मना किया, तो वह उसे दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा देगी। इस लगातार मिल रही धमकी से भयभीत होकर जब परेशान किशोर ने अपनी मां को पूरी आपबीती बताई तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब जेल भेजे जाने से पहले आरोपी महिला ने खुद को करीब ढाई माह की गर्भवती बताया। इसके बाद यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
What's Your Reaction?