पैसे डबल करने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, क्रिप्टो करेंसी में लगाते थे निवेश

मुजफ्फरनगर की ककरौली पुलिस ने पैसे डबल करने का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6.13 लाख रुपये नकद, एटीएम कार्ड, लैपटॉप, बैंकिंग उपकरण, दो लग्जरी वाहन और अन्य सामान बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी लोगों के पैसे क्रिप्टो करेंसी में निवेश करते थे और एटीएम कार्ड के जरिए खातों से अवैध निकासी भी करते थे।

Jun 2, 2026 - 21:59
 0  58
पैसे डबल करने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, क्रिप्टो करेंसी में लगाते थे निवेश

पैसे डबल करने का झांसा देकर लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, क्रिप्टो करेंसी में लगाते थे निवेश

 मुजफ्फरनगर। आरिफ राणा

थाना ककरौली पुलिस ने लोगों को पैसे डबल करने का लालच देकर ठगी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये की नकदी, एटीएम कार्ड, लैपटॉप, बैंकिंग उपकरण, मोबाइल फोन तथा दो लग्जरी वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लोगों से पैसे निवेश के नाम पर लेकर उन्हें क्रिप्टो करेंसी में लगाते थे और साथ ही एटीएम कार्ड व पासवर्ड हासिल कर खातों से अवैध रूप से धन निकाल लेते थे। पुलिस के अनुसार थाना ककरौली पुलिस थाना गेट पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बेहड़ा सादात चौराहे की ओर से एक होंडा स्कूटी पर सवार दो व्यक्ति बिना हेलमेट के आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की और वाहन के दस्तावेज मांगे। जब दोनों व्यक्ति वाहन के कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके तो पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद स्कूटी पर लगे रजिस्ट्रेशन नंबर की ई-चालान एप के माध्यम से जांच की गई, जिसमें वाहन स्वामी के नाम के स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति का नाम दर्ज पाया गया। संदेह गहराने पर पुलिस ने स्कूटी की डिग्गी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक संदिग्ध बैग बरामद हुआ, जिसे क्षेत्राधिकारी भोपा की मौजूदगी में खोला गया। बैग के अंदर से 6 लाख 13 हजार 70 रुपये की नकदी तथा 8 एटीएम कार्ड बरामद हुए। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि बरामद एटीएम कार्ड उनके गांव तथा आसपास के लोगों के हैं। कार्ड धारकों के एटीएम पिन और पासवर्ड भी उनके पास मौजूद थे। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लोगों को पैसे डबल करने और अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर उनसे नकदी लेते थे तथा उस धन को ऑनलाइन क्रिप्टो करेंसी में निवेश करते थे। इसके अलावा वे एटीएम कार्डों का इस्तेमाल कर खाताधारकों की जानकारी के बिना उनके खातों से रुपये निकालकर निजी खर्चों में इस्तेमाल करते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बेहड़ा से बीआईटी जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया। आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त 1. सुलेमान निवासी थाना बढ़ापुर, जनपद बिजनौर। 2. दानिश निवासी थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर। बरामद सामान 01 एचपी लैपटॉप 01 एटीएम स्वाइप मशीन 01 बायोमेट्रिक मशीन 01 गूगल-पे स्कैनर 01 नोट गिनने की मशीन 03 विभिन्न बैंकों की चेकबुक 05 विभिन्न बैंकों की पासबुक 08 एटीएम कार्ड 03 मोबाइल फोन 02 चार पहिया वाहन (मारुति फ्रोंक्स एवं हुंडई वेन्यू) 6,13,070 रुपये नकद पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने अब तक कितने लोगों को अपने जाल में फंसाया और कितनी राशि का लेनदेन किया। साथ ही उनके बैंक खातों, क्रिप्टो करेंसी निवेश और अन्य वित्तीय गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह का नेटवर्क अन्य जिलों तक भी फैला हो सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

National World National World एक निष्पक्ष, तेज़ और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ देश-दुनिया की हर छोटी,बड़ी खबर आप तक सबसे पहले और सटीक तरीके से पहुँचाई जाती है। हमारा उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ लोगों तक पहुँचाना है। हम राजनीति, अपराध, मनोरंजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, टेक्नोलॉजी और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी सरल और प्रभावशाली भाषा में प्रस्तुत करते हैं। हमारी टीम लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग, तथ्य आधारित जानकारी और जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देती है। National World का विश्वास है कि पत्रकारिता समाज का आईना होती है। इसी सोच के साथ हम निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर पाठक को सही, तेज़ और भरोसेमंद खबर मिले — क्योंकि आपकी जानकारी ही आपकी ताकत है। National World – सच का आगाज़