पत्नी को मारकर आया हूं, खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंचा 80 साल का बुजुर्ग
UP के गाज़ियाबाद जिले में मुरादनगर के रावली कला में सुबह 4 बजे 80 वर्ष के बुजुर्ग हरपाल ने अपनी पत्नि 72 वर्ष की उर्मिला को कुल्हाड़ी के ताबड़तोड़ वार करके मार डाला। हत्या के बाद वह खुद पुलिस चौकी पहुंचा और बताया की अपनी पत्नि को मार आया हूँ।
उत्तर प्रदेश के ग़ाज़ियाबाद से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है।
जहां 80 साल के एक बुजुर्ग ने अपनी ही 72 वर्षीय पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।
हैरानी की बात यह रही की हत्या करने के बाद आरोपी खुद खून से शनि कुल्हाड़ी को लेकर पुलिस चौकी पहुंच गया। और अपना जुर्म कबूल कर लिया।
मामला गाजियाबाद के रावली कला गांव का है। पता जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 4 बजे महिला घर के बरामदे में सो रही थी। तभी आरोपी पति हरपाल ने उसे पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना खतरनाक था कि महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वारदात के वक्त घर में केवल दोनो नाती ही मौजूद थे। जबकी बेटी और दामाद मेरठ के हुए थे।
मानसिक हालत ठीक नहीं थी
परिवार वालों के मुताबिक, हरपाल अपनी बेटी के घर रह रहा था। और बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। परिवार वालों ने यह भी बताया कि, बुजुर्ग दंपति के बीच में अक्सर झगड़े होते रहते थे।
मृतक महिला के पोते कुणाल ने पुलिस को बताया कि उसके दादाजी, अक्सर छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा किया करते थे। कुणाल ने यह भी बताया कि घटना के समय, " मैं और मेरा भाई दूसरे कमरे में सो रहे थे"। जबकि हमारे माता-पिता मेरठ गए हुए थे। हमें घटना के बारे में तब पता चला, जब सुबह पुलिस वहां पहुंची। पुलिस बुजुर्ग महिला की हत्या के पीछे के सही कारणों का पता लगाने के लिए अपनी जांच जारी रखे हुए हैं।
What's Your Reaction?