दुल्हन को आखिरी बार देखने पहुँचा प्रेमी,फिर मिली दर्दनाक मौत!

प्रेमिका को आखिरी बार दुल्हन के जोड़े में देखने पहुँचा था तरुण… लेकिन उसे क्या पता था कि यह मुलाकात उसकी जिंदगी की आखिरी मुलाकात बन जाएगी।

May 9, 2026 - 14:33
Jun 22, 2026 - 22:27
 0  284
दुल्हन को आखिरी बार देखने पहुँचा प्रेमी,फिर मिली दर्दनाक मौत!

प्रेमिका को आखरी बार दुल्हन के जोड़े में देखने पहुंचा था तरुण!

 लेकिन उसे क्या पता था कि यह मुलाकात उसकी जिंदगी की आखिरी मुलाकात बन जाएगी।

 शादी के मंडप में पहुंचे युवक को दुल्हन के भा

इयों ने ऐसा घेरा की कुछ ही देर में खुशियों का माहौल चीख पुकार में बदल गया। बेरहमी से पीटे गए तरुण की मौके पर ही मौत हो गई और फिर शुरू हुई हत्या को छिपाने की साजिश!

 मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में सामने आई यह सनसनीखेज वारदात हर किसी को हैरान कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक तरुण की दुल्हन बनने जा रही युवती से पुरानी दोस्ती थी। युवती की शादी तय हो चुकी थी, लेकिन तरुण उसे आखिरी बार दुल्हन के रूप में देखना चाहता था। इसी चाहत में वह सीधे शादी समारोह और मंडप तक पहुंच गया। मगर मंडप में उसकी मौजूदगी दुल्हन के परिवार को नागवार गुजरी। आरोप है की दुल्हन के भाइयों और रिश्तेदारों ने पहले तरुण को पड़कर शादी स्थल से अलग ले गए, फिर उसके साथ जमकर मारपीट की, गुस्से और बदले की आग में आरोपियों ने युवक को इतनी बेरहमी से पीटा की उसकी सांसे ही टूट गई।

 हत्या के बाद आरोपियों ने पूरे मामले को हादसा दिखाने की कोशिश की, तरुण के शव को नग्न अवस्था में सड़क किनारे फेंक दिया गया। ताकि लोगों और पुलिस को लगे कि, किसी अज्ञात दुर्घटना में उसकी मौत हुई है। लेकिन पुलिस जांच में कहानी का सच धीरे-धीरे सामने आने लगा।जांच के दौरान पुलिस को शादी समारोह में हुए विवाद और तरुण की मौजूदगी के बारे में अहम सुराग मिले। इसके बाद पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर पूरी मर्डर मिस्ट्री का खुलासा हो गया। पुलिस ने इस हत्याकांड में दुल्हन के दो सगे भाई वेद प्रकाश  और हरिप्रकाश दो चचेरे भाई कमल और किशोर समेत गांव के युवक योगेश को गिरफ्तार कर लिया है। एक तरफ शादी की शहनाइयां बज रही थी, दूसरी तरफ प्रेम और जुनून की कहानी खूनी अंत में बदल चुकी थी। अब पूरे इलाके में इसी हत्याकांड की चर्चा हो रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

National World National World एक निष्पक्ष, तेज़ और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ देश-दुनिया की हर छोटी,बड़ी खबर आप तक सबसे पहले और सटीक तरीके से पहुँचाई जाती है। हमारा उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ लोगों तक पहुँचाना है। हम राजनीति, अपराध, मनोरंजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, टेक्नोलॉजी और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी सरल और प्रभावशाली भाषा में प्रस्तुत करते हैं। हमारी टीम लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग, तथ्य आधारित जानकारी और जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देती है। National World का विश्वास है कि पत्रकारिता समाज का आईना होती है। इसी सोच के साथ हम निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर पाठक को सही, तेज़ और भरोसेमंद खबर मिले — क्योंकि आपकी जानकारी ही आपकी ताकत है। National World – सच का आगाज़