जेल से छूटे भाई ने अपनी सगी नाबालिक बहन से किया रेप घर वालों ने वीडियो देखकर ही किया भरोसा।

यूपी के फतेहपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। एक कलयुगी बड़े भाई रावेंद्र ने अपनी ही सगी नाबालिग बहन को हवस का शिकार बनाया। लोक-लाज और डर के मारे पीड़िता लंबे समय तक खामोश रही, लेकिन जब उसने हिम्मत जुटाकर परिवार को आपबीती बताई, तो किसी ने उसकी बात पर विश्वास नहीं किया।

Jul 5, 2026 - 13:49
 0  466
जेल से छूटे भाई ने अपनी सगी नाबालिक बहन से किया रेप घर वालों ने वीडियो देखकर ही किया भरोसा।

जेल से छूटे बड़े भाई रावेंद्र ने नाबालिग बहन से किया रेप, घरवालों ने वीडियो देखकर ही किया भरोसा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से रूह कंपा देने वाली वारदात: सगी बहन के साथ दुष्कर्म करने वाला कलयुगी भाई गिरफ्तार,

​यूपी के फतेहपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। एक कलयुगी बड़े भाई रावेंद्र ने अपनी ही सगी नाबालिग बहन को हवस का शिकार बनाया। लोक-लाज और डर के मारे पीड़िता लंबे समय तक खामोश रही, लेकिन जब उसने हिम्मत जुटाकर परिवार को आपबीती बताई, तो किसी ने उसकी बात पर विश्वास नहीं किया। ​सहेलियों की मदद से बेनकाब हुआ दरिंदा अपनों से ही न्याय न मिलने पर किशोरी ने हार नहीं मानी। उसने अपनी सहेलियों की मदद से भाई की दरिंदगी का वीडियो बनवाया और उसे घरवालों को दिखाया। जानकारी के अनुसार, आरोपी रावेंद्र मजदूरी करता है और नशे का आदी है। करीब तीन साल पहले, सितंबर 2023 में उसने शराब पीने से मना करने पर अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में वह जेल गया था। जून 2024 में जेल से जमानत पर छूटकर घर लौटने के बाद उसने अपनी नाबालिग सगी छोटी बहन के साथ दुष्कर्म करना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी रावेंद्र उसे धमकी देता था कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। करीब 15 दिन पहले पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना बताई, लेकिन किसी ने उसकी बात पर विश्वास नहीं किया। इसके बाद उसने अपनी छोटी भाभी और सहेलियों को आपबीती बताई। जब छोटी भाभी ने इसका विरोध किया तो आरोपी रावेंद्र ने उनके साथ भी मारपीट की। सच्चाई साबित करने के लिए किशोरी ने सहेलियों की मदद से घटना का वीडियो बनवाया। वीडियो देखने के बाद परिवार को पूरी सच्चाई का पता चला। वीडियो देखने के बाद किशोरी की छोटी भाभी उसके समर्थन में आई और तुरंत थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। *​गिरफ्तारी के बाद आरोपी रावेंद्र का हैरान करने वाला कबूलनामा* पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो उसने जो दलील दी उसे सुनकर अधिकारी भी दंग रह गए। आरोपी ने अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि उसे अपनी सगी बहन में 'अपनी मृत पत्नी का चेहरा' नजर आता था, इसीलिए उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। छोटी भाभी की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) समेत कई गंभीर और संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। ​

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

National World National World एक निष्पक्ष, तेज़ और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ देश-दुनिया की हर छोटी,बड़ी खबर आप तक सबसे पहले और सटीक तरीके से पहुँचाई जाती है। हमारा उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ लोगों तक पहुँचाना है। हम राजनीति, अपराध, मनोरंजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, टेक्नोलॉजी और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी सरल और प्रभावशाली भाषा में प्रस्तुत करते हैं। हमारी टीम लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग, तथ्य आधारित जानकारी और जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देती है। National World का विश्वास है कि पत्रकारिता समाज का आईना होती है। इसी सोच के साथ हम निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर पाठक को सही, तेज़ और भरोसेमंद खबर मिले — क्योंकि आपकी जानकारी ही आपकी ताकत है। National World – सच का आगाज़