बिगड़े काम बनवाने के नाम पर महिलाओं को फंसाता था ‘भोंदू बाबा’ गैंग!

मुलाकात से पहले पिलाया जाता था नशीला शीतल पेय, बेहोशी के बाद रेप और MMS बनाकर होता ब्लैकमेल… अब एजेंटों पर पुलिस का शिकंजा

May 9, 2026 - 18:39
Jun 22, 2026 - 22:26
 0  108
बिगड़े काम बनवाने के नाम पर महिलाओं को फंसाता था ‘भोंदू बाबा’ गैंग!

बिगड़े काम बनवाने के नाम पर महिलाओं को फसाता था "भोंदू बाबा" गैंग!

 मुलाकात से पहले पिलाया जाता था नशीला शीतल पेय, बेहोशी के बाद रेप और MMS बनाकर होता ब्लैकमेल।

 अब एजेंटो पर पुलिस का शिकंजा।

 महाराष्ट्र के नासिक से करीब 2 महीने पहले गिरफ्तार हुए कथित बाबा "अशोक खरात उर्फ भोंदू बाबा" के जेल जाने के बाद अब पुलिस उसकी पूरी गैंग की परते खोलने में जुटी है। जांच में सामने आया है कि बाबा तक महिलाओं को पहुंचाने के लिए एजेंटो का एक नेटवर्क काम करता था।

जो बिगड़े काम बनवाने, समस्याओं का समाधान कराने, और चमत्कारी इलाज का झांसा देकर महिलाओं को उसके दरबार तक ले जाते थे।

 अब इसी मामले में ठाणे महानगर पालिका के पूर्व अधिकारी महेश आहेर को गिरफ्तार किया गया है, उस पर पालिका की ही एक महिला कर्मचारियों ने गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी, पीड़िता का कहना है कि महेश उसे नासिक ले गया, जहां उसकी मुलाकात अशोक खरात उर्फ भोंदू बाबा से करवाई गई।

 महिला के आरोपो के मुताबिक बाबा से मुलाकात के दौरान उसे ठंडे पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया, पेय पीने के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई ,इसी हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया और पूरी घटना के आपत्तिजनक वीडियो भी रिकॉर्ड किए गए।

 पीड़िता का आरोप है कि बाद में इन्हीं वीडियो और MMS के जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल किया जाता रहा, बदनामी का डर दिखाकर लंबे समय तक उसका शोषण किया गया। महिला ने बताया कि धमकियों और मानसिक दबाव के कारण वह लंबे समय तक चुप रही, लेकिन आखिरकार उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई,

 जांच एजेंसी को शक है कि यह कोई अकेला मामला नहीं, बल्कि एक संगठित रैकेट हो सकता है?जिसमें महिलाओं को बहला फुसलाकर बाबा के पास ले जाया जाता था। पुलिस अब उन लोगों की पहचान करने में जुटी है जिन्होंने कथित तौर पर बाबा तक पीड़िताओ को पहुंचाने में भूमिका निभाई,

 मामले के सामने आने के बाद महाराष्ट्र में हड़कंप मचा हुआ है, पुलिस अब बाबा के संपर्क में रहे लोगों,एजेंटो और कथित सहयोगियों से पूछताछ कर रही है। जांच अधिकारी यह भी पता लगाने में जुटे हैं कि कहीं और महिलाएं भी इस गैंग का शिकार तो नहीं हुई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

National World National World एक निष्पक्ष, तेज़ और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ देश-दुनिया की हर छोटी,बड़ी खबर आप तक सबसे पहले और सटीक तरीके से पहुँचाई जाती है। हमारा उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ लोगों तक पहुँचाना है। हम राजनीति, अपराध, मनोरंजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, टेक्नोलॉजी और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी सरल और प्रभावशाली भाषा में प्रस्तुत करते हैं। हमारी टीम लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग, तथ्य आधारित जानकारी और जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देती है। National World का विश्वास है कि पत्रकारिता समाज का आईना होती है। इसी सोच के साथ हम निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर पाठक को सही, तेज़ और भरोसेमंद खबर मिले — क्योंकि आपकी जानकारी ही आपकी ताकत है। National World – सच का आगाज़