मुजफ्फरनगर ट्रैफिक पुलिस का अतिक्रमण के खिलाफ सख्त एक्शन,अतिक्रमण करने वालो में मचा हड़कंप।

जाम से जूझते मुजफ्फरनगर में ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन, अतिक्रमण हटाया-100 से ज्यादा वाहनों के कटे चालान।

May 4, 2026 - 15:01
 0  14
मुजफ्फरनगर ट्रैफिक पुलिस का अतिक्रमण के खिलाफ सख्त एक्शन,अतिक्रमण करने वालो में मचा हड़कंप।

जाम से जूझते मुजफ्फरनगर में ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन, अतिक्रमण हटाया और 100 से ज्यादा वाहनों के काटे चालान।

 मुजफ्फरनगर शहर में लगातार बढ़ते जाम और अ

व्यवस्थित यातायात से परेशान आम लोगों को राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अब पूरी सख्ती के साथ मोर्चा संभाल लिया है। शनिवार शाम से शुरू हुआ विशेष अभियान रविवार को भी जारी रहा। जिसमें शहर के प्रमुख बाजारों और व्यस्त चौराहो पर अतिक्रमण और नो पार्किंग के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।

 जिला अस्पताल चौराहा, घास मंडी, अंसारी रोड और नोवल्टी चौक जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिस टीम ने सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाया, और अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। कई जगह पर दुकानदारों और ठेले संचालकों ने सड़क तक कब्जा जमा रखा था। जिससे यातायात बाधित हो रहा था। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए इन कब्जों को हटाया। जिससे सड़कों पर लंबे समय बाद राहत नजर आई।

 कार्रवाई के दौरान बाजारों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। पुलिस की मौजूदगी देखते ही कई वाहन चालक अपने वाहन हटाते नजर आए, जबकि कुछ लोगों ने जल्दबाजी में मौके से निकलने की कोशिश भी की।

 इस अभियान का सबसे ज्यादा असर नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों पर देखने को मिला। ट्रैफिक पुलिस ने बिना किसी ढिलाई के 100 से अधिक वाहनों के चालान काटे, अचानक हुई सख्त कार्यवाही से नियम तोड़ने वालों में हड़कंप मच गया।

 दरअसल शहर में लंबे समय से अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग के चलते जाम की समस्या विकराल रूप ले चुकी थी। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस की यह पहल लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्यवाही केवल कुछ दिनों तक सीमित ना रहे, बल्कि इसे नियमित रूप से जारी रखा जाए ताकि व्यवस्था स्थाई सुधार हो सके।

 पुलिस अधिकारियों ने साफ शब्दों में कहा है कि अब यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बार-बार चेतावनी के बावजूद नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कुल मिलाकर ट्रैफिक पुलिस की इस सख्ती ने यह संकेत दे दिया है कि अब शहर की सड़कों पर मनमानी करना आसान नहीं होगा। अगर यह अभियान लगातार जारी रहा तो मुजफ्फरनगर की यातायात व्यवस्था में निश्चित रूप से बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow