मां की सहेली बनी कातिल, 14 साल के बच्चे को नहर में फेंका, 48 घंटे बाद मिला शव।

मां की सहेली बनी कातिल, 14 साल के बच्चे को नहर में फेंका, 48 घंटे बाद मिला शव।

May 3, 2026 - 16:50
 0  110
मां की सहेली बनी कातिल, 14 साल के बच्चे को नहर में फेंका, 48 घंटे बाद मिला शव।
मां की सहेली बनी कातिल, 14 साल के बच्चे को नहर में फेंका, 48 घंटे बाद मिला शव।

सहारनपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली और दिल दहला देने वाली एक वारदात सामने आई है, जहां एक महिला ने अपनी ही सहेली के मासूम बेटे को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना न सिर्फ एक जघन्य अपराध है, बल्कि रिश्तों के टूटते भरोसे और पैसों के लिए इंसानियत के गिरते स्तर की भी भयावह तस्वीर पेश करती है।

पूरा मामला क्या है ?

 सहारनपुर जिले के नुमाइश कैंप इलाके में रहने वाले बालकृष्ण भारती अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके चार बेटों में 14 वर्षीय अंशुमान सबसे छोटा था। परिवार सामान्य जीवन जी रहा था, लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनके घर के बेहद करीब रहने वाली एक महिला, जो वर्षों से उनकी करीबी और विश्वास पात्र रही थी, वही उनके बेटे की जान की दुश्मन बन जाएगी।

 आरोपी महिला पूजा (42) और अंशुमान की मां ज्योति के बीच करीब 15 साल पुरानी गहरी दोस्ती थी। दोनों परिवारों में आपसी मेलजोल था,एक दूसरे के घर आना जाना आम बात थी। लेकिन इसी भरोसे के रिश्ते में पैसों के विवाद ने जहर घोल दिया।

 पैसों के विवाद ने ली मासूम की जान

कुछ समय पहले पूजा ने अपनी एक दुकान बालकृष्ण भारती के बड़े बेटे अनुराग को बेची थी। इस सौदे के बाद पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। पूजा का आरोप था कि उसे पूरी रकम नहीं दी गई, जिससे वह अंदर ही अंदर नाराज और आक्रोशित थी। इसी रंजिश ने उसके मन में एक खौफनाक साजिश को जन्म दिया।

 1 मई को अंशुमान घर के पास ही अकेले घूम रहा था। तभी पूजा ने उसे देखा और बहाने से अपने पास बुलाया उसने बच्चे को बाजार घूमने का लालच दिया, और अपनी स्कूटी पर बैठा लिया। अंशुमान जो उसे अपनी मां की दोस्त मानता था, बिना किसी शक के उसके साथ चला गया।

 पूजा उसे अंबाला रोड स्थित बड़ी नहर के पास ले गई। वहां सुनसान जगह देखकर उसने मौका पाया और मासूम अंशुमान को नहर में धक्का दे दिया। पानी के तेज बहाव में बच्चा देखते ही देखते गायब हो गया और पूजा मौके से ऐसे चली गई जैसे कुछ हुआ ही ना हो।

 घरवालों की बेचैनी और पुलिस में शिकायत

जब अंशुमान काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिवार को चिंता होने लगी। उन्होंने आसपास खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने थाना नगर कोतवाली में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

 सीसीटीवी फुटेज बना अहम सुराग

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज खगाली गई। जांच के दौरान एक फुटेज में सांफ़ दिखाई दिया की पूजा अंशुमन को स्कूटी पर बैठकर कहीं ले जा रही है। यही फुटेज पूरे मामले का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ।

 पूछताछ में टूटी आरोपी कबूला जुर्म

सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने पूजा को हिरासत में लिया और सख़्ती से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान वह ज्यादा देर तक सच छिपा नही पाई और अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि पैसों के विवाद के चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

 दो दिन चला सर्च ऑपरेशन फिर मिला शव

 आरोपी के निशान देही पर पुलिस ने नहर में सर्च ऑपरेशन चलाया गोताखोरों की मदद से पूरे दिन तलाश की गई, लेकिन पहले दिन सफलता नहीं मिली। रविवार को कुछ राहगीरों ने नहर में एक शव को तैरते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और परिजनों को बुलाया। शव की पहचान अंशुमन के रूप में हुई।

 इलाके में मातम और आक्रोश

 

मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे इलाके में शोक और गुस्से का माहौल है। लोगों का कहना है कि जिस महिला को परिवार अपना समझता था, उसी ने इतनी बेरहमी से बच्चे की हत्या कर दी। यह विश्वास करना भी मुश्किल है।

 पुलिस की कार्रवाई

 एसपी सिटी व्योम बिंदल के अनुसार, आरोपी महिला पूजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

National World National World एक निष्पक्ष, तेज़ और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ देश-दुनिया की हर छोटी,बड़ी खबर आप तक सबसे पहले और सटीक तरीके से पहुँचाई जाती है। हमारा उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ लोगों तक पहुँचाना है। हम राजनीति, अपराध, मनोरंजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, टेक्नोलॉजी और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी सरल और प्रभावशाली भाषा में प्रस्तुत करते हैं। हमारी टीम लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग, तथ्य आधारित जानकारी और जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देती है। National World का विश्वास है कि पत्रकारिता समाज का आईना होती है। इसी सोच के साथ हम निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर पाठक को सही, तेज़ और भरोसेमंद खबर मिले — क्योंकि आपकी जानकारी ही आपकी ताकत है। National World – सच का आगाज़