मुंह पॉलीथिन से बांध,गला घोंटकर हत्या,बैड में छिपाई लाश, ममेरा भाई फरार।
हरियाणा के गुरुग्राम में ममेरे भाई ने बहन की गला घोंटकर हत्या के बाद मुँह पॉलीथिन से बांधकर लाश को बैड में छिपा दिया। रायबरेली की सोनी देवी, फरवरी में जॉब करने गुरुग्राम आई थी। यहां वह अन्य लड़कियों के साथ किराए के रूम में रहती थी।
गुरुग्राम में युवती की हत्या के बाद शव को बेड बॉक्स में छुपाया, मामा का बेटा फरार।
हरियाणा के गुरुग्राम से रिश्तो को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज मामला सामने आया है। आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र के बास कुशला गांव में 23 वर्षीय युवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई और उसके शव को कमरे में मौजूद बेड बॉक्स के अंदर छिपा दिया गया। पुलिस ने सोमवार देर रात करीब 12:00 बजे के आसपास कमरे से युवती का शव बरामद किया। हत्या का आरोप युवती के मामा के बेटे देवेश उर्फ रिंकू पर लगा है, जो वारदात के बाद से फरार बताया जा रहा है। मर्तका की पहचान रायबरेली जिले के हरदोई गांव निवासी सोनी देवी के रूप में हुई है, जानकारी के अनुसार सोनी फरवरी महीने में नौकरी के सिलसिले में गुरुग्राम आई थी, वह अपनी दो सहेलियों के साथ किराए के कमरे में रहती थी। और झज्जर स्थित किसी कंपनी में काम कर रही थी। मर्तका के बड़े भाई दिलीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब 5 साल पहले मामा के लड़के देवेश उर्फ रिंकू ने नौकरी दिलाने के बहाने सोनी से कोर्ट मैरिज के कागजों पर साइन करा लिए थे। इसके बाद से वह लगातार सोनी को परेशान कर रहा था, इसी विवाद को लेकर पहले पंचायत भी हो चुकी थी, जिसमें देवेश के परिवार ने उसे समझाने का आश्वासन दिया था।
परिजनों के अनुसार जब सोनी नौकरी के लिए गुरुग्राम आ गई तो देवेश ने उसका पता लगा लिया। और बास कुशला गांव में उसके कमरे के पास ही रहने लगा। सोमवार शाम देवेश ने सोनी को अपने कमरे पर बुलाया था, देर रात तक जब सोनी वापस नहीं लौटी तो साथ रहने वाली युवतियों को शक हुआ, उन्होंने कई बार फोन किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद रूममेट्स देवेश के कमरे तक पहुंची जहां कमरा बंद मिला, मामला संदिग्ध लगने पर उन्होंने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
मौके पर पहुंची आईएमटी थाना पुलिस ने कमरे की तलाशी ली और बेड बॉक्स के अंदर से सोनी का शव बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक युवती के चेहरे को पॉलिथीन से लपेटा गया था, जिससे मामला और भी भयावह हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची, और साक्ष्य जुटाए, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजने के बाद परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी देवेश उर्फ रिंकू की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी।
What's Your Reaction?