चलती ट्रेन के अंदर खौफनाक वारदात! कोच में यात्री की गोली मारकर हत्या, पत्नी के सामने टूटी सांसें।

चलती जम्मू-तवी एक्सप्रेस में सनसनी बाथरूम से लौटते ही यात्री के सिर में मारी गोली, वाराणसी में ट्रेन से कूदकर फरार हुए बदमाश

May 11, 2026 - 19:40
 0  102
चलती ट्रेन के अंदर खौफनाक वारदात! कोच में यात्री की गोली मारकर हत्या, पत्नी के सामने टूटी सांसें।

चलती जम्मू तवी एक्सप्रेस में सनसनीखेज हत्या बाथरूम से लौटते ही यात्री के सिर में मारी गोली, पत्नी के सामने टूटी सांसे हुई मौत।

ट्रेन धीमी होते ही कूद कर फरार हुए बदमाश, रेलवे सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल।

 उत्तर प्रदेश के वाराणसी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब दौड़ती जम्मू तवी एक्सप्रेस के S2 कोच में एक यात्री की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना रात करीब 2:00 के आसपास बताई जा रही है।

 मृतक की पहचान बिहार निवासी दिनेश शाह के रूप में हुई है, जो अपनी पत्नी के साथ ट्रेन में सफर कर रहे थे। बताया जा रहा है कि दिनेश शाह रात में बाथरूम गए थे,जैसे ही वह वापस अपनी सीट की ओर लौटे, पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने बेहद करीब से उनके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही कोच में चीख पुकार मच गई, और यात्री डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। दिनेश शाह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़े,जबकि उनकी पत्नी चीखती चिल्लाती रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली चलने की आवाज इतनी तेज थी कि पूरे कोच में अफरातफरी मच गई।

 यात्रियों ने तुरंत रेलवे पुलिस और कंट्रोल रूम को सूचना दी, इसी दौरान ट्रेन की रफ्तार धीमी हुई और मौका पाकर हमलावर चलती ट्रेन से कूद कर फरार हो गए।

 सबसे चौंकाने वाली बात यह रही की मृतक के पास मौजूद नगदी, मोबाइल और पत्नी के सभी आभूषण सुरक्षित मिले हैं। ऐसे में शुरुआती जांच में लूटपाट की आशंका कम मानी जा रही है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है की हत्या के पीछे पुरानी रंजिश,साजिश या कोई अन्य वजह तो नहीं थी।

 घटना के बाद पूरे ट्रेन कोच में दहशत का माहौल बन गया यात्रियों ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि अगर चलती ट्रेन में अपराधी खुलेआम गोली मारकर फरार हो सकते हैं, तो यात्रियों की सुरक्षा आखिर किसके भरोसे है।

 गौरतलब है कि इससे पहले भी इसी ट्रेन में गाजीपुर निवासी मंगरु की हत्या का मामला सामने आया था। लगातार हो रही वारदातों ने रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसी की कार्य शैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 फिलहाल रेलवे पुलिस जीआरपी और स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, आसपास के स्टेशनों और रेलवे ट्रैक के किनारे लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार बदमाशों तक पहुंच जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow