प्रयागराज में ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार

प्रयागराज के अतरसुइया थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया। कल्याणी देवी मोहल्ले में संचालित “आंचल ब्यूटी पार्लर” पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार महिलाओं, एक ग्राहक और मकान मालिक को गिरफ्तार किया।

May 10, 2026 - 20:01
Jun 22, 2026 - 22:25
 0  152
प्रयागराज में ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार

प्रयागराज में ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार।

 प्रयागराज के अतरसुइयां थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का खुलासा किया।

 कल्याणी देवी मोहल्ले में संचालित "आंचल ब्यूटी पार्लर" पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार महिलाओं,एक ग्राहक और मकान मालिक को गिरफ्तार किया।

 पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों ने पार्लर में संदिग्ध गतिविधियों और बाहरी युवकों की आवाजाही की सूचना दी थी। इसके बाद नवागत थाना अध्यक्ष विवेक कुमार राय ने गोपनीय टीम लगाकर निगरानी शुरू कराई, शनिवार शाम सूचना पुख्ता होने पर एसीपी निकिता श्रीवास्तव और पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा।

 छापेमारी के दौरान पुलिस को कमरे में महिला और पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले, तलाशी में कंडोम, शक्ति वर्धक दवाई, मोबाइल फोन, और स्कूटी समेत कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया कि करीब 3 महीने से यह सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने बताया कि मकान मालिक सुशील केसरवानी ने 3 महीने पहले मकान किराए पर दिया था, जहां बाद में आंचल ब्यूटी पार्लर नाम का बोर्ड लगाकर अवैध गतिविधियां शुरू कर दी गई। जांच में यह भी सामने आया कि ग्राहक भेजने में मकान मालिक की भूमिका भी संदिग्ध है।

 गिरफ्तार महिलाओं में तीन प्रयागराज और एक प्रतापगढ़ की रहने वाली बताई जा रही हैं। सभी महिलाएं शादीशुदा हैं, और पूछताछ में डेढ़ से ₹2000 तक रेट तय होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी का कहना है कि मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यो की जांच की जा रही है। ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

National World National World एक निष्पक्ष, तेज़ और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ देश-दुनिया की हर छोटी,बड़ी खबर आप तक सबसे पहले और सटीक तरीके से पहुँचाई जाती है। हमारा उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ लोगों तक पहुँचाना है। हम राजनीति, अपराध, मनोरंजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, टेक्नोलॉजी और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी सरल और प्रभावशाली भाषा में प्रस्तुत करते हैं। हमारी टीम लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग, तथ्य आधारित जानकारी और जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देती है। National World का विश्वास है कि पत्रकारिता समाज का आईना होती है। इसी सोच के साथ हम निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर पाठक को सही, तेज़ और भरोसेमंद खबर मिले — क्योंकि आपकी जानकारी ही आपकी ताकत है। National World – सच का आगाज़