6 फीट 6 इंच की लंबाई बनी मुसीबत! बस की छत से हार गया कंडक्टर, अब मिली नई ड्यूटी?

6 फीट 6 इंच की लंबाई बनी मुसीबत! बस की छत से हार गया कंडक्टर, अब मिली नई ड्यूटी?

May 8, 2026 - 19:36
Jun 22, 2026 - 22:27
 0  462
6 फीट 6 इंच की लंबाई बनी मुसीबत! बस की छत से हार गया कंडक्टर, अब मिली नई ड्यूटी?

6 फीट 6 इंच की लंबाई बनी मुसीबत! बस की छत से हार गया कंडक्टर, अब मिली नई ड्यूटी।

 अमीन अहमद अंसारी इन दिनों अपनी लंबाई की वजह से चर्चा में है, जहां लंबा कद आमतौर पर लोगों की पर्सनैलिटी की पहचान माना जाता है, वही हैदराबाद के इस कंडक्टर के लिए यही लंबाई दर्द और परेशानी की वजह बन गई।

 करीब 6 फीट 6 इंच लंबे अमीन अहमद अंसारी तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम में कंडक्टर के तौर पर तैनात है। मेहंदीपट्टनम डिपो में ड्यूटी के दौरान उन्हें बसों के अंदर लगातार सिर झुका कर चलना पड़ता था। टि

कट काटने से लेकर यात्रियों के बीच आने जाने तक हर काम झुक कर करना उनकी मजबूरी बन गया था। धीरे-धीरे इसका असर उनकी सेहत पर दिखने लगा, लगातार झुक कर काम करने से गर्दन पीठ और रीड की हड्डी में तेज दर्द शुरू हो गया, हालत ऐसी हो गई की सामान्य तरीके से चलना फिरना भी मुश्किल लगने लगा। कुछ समय पहले विभाग ने उन्हें स्पेशल ड्यूटी पर भेजा था, जहां बसों के अंदर काम नहीं करना पड़ता था, लेकिन दोबारा बस ड्यूटी मिलने के बाद दर्द फिर बढ़ गया। मामला अधिकारियों तक पहुंचा तो विभाग ने इसे गंभीरता से लिया।

 5 मई को परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर अमीन को फिर से विशेष ड्यूटी पर भेज दिया। अब उन्हें बस के अंदर टिकट काटने की बजाय प्रशासनिक काम, बस पास सेक्शन या एयरपोर्ट सेक्सन में जिम्मेदारी दी गई है। विभाग के इस फैसले की सोशल मीडिया पर भी काफी सराहना हो रही है। लोग कह रहे हैं कि कर्मचारियों  की सेहत और परिस्थितियों को ध्यान में रखकर लिया गया यह फैसला इंसानियत की मिसाल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

National World National World एक निष्पक्ष, तेज़ और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ देश-दुनिया की हर छोटी,बड़ी खबर आप तक सबसे पहले और सटीक तरीके से पहुँचाई जाती है। हमारा उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ लोगों तक पहुँचाना है। हम राजनीति, अपराध, मनोरंजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, टेक्नोलॉजी और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी सरल और प्रभावशाली भाषा में प्रस्तुत करते हैं। हमारी टीम लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग, तथ्य आधारित जानकारी और जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देती है। National World का विश्वास है कि पत्रकारिता समाज का आईना होती है। इसी सोच के साथ हम निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर पाठक को सही, तेज़ और भरोसेमंद खबर मिले — क्योंकि आपकी जानकारी ही आपकी ताकत है। National World – सच का आगाज़