स्कूल में मासूम से दुष्कर्म, जेल भेजे गए आरोपी को मिली जमानत।

दिल्ली के स्कूल में महज 3 साल की एक बच्ची से रेप के मामले में आरोपी केयरटेकर को जमानत दिए जाने पर सवाल उठने लगे हैं।

May 10, 2026 - 13:46
Jun 22, 2026 - 22:26
 0  91
स्कूल में मासूम से दुष्कर्म, जेल भेजे गए आरोपी को मिली जमानत।

दिल्ली के जनकपुरी इलाके में एक स्कूल के अंदर 3 साल की मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

 घटना ने राजधानी में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, मामले में स्कूल के 57 वर्षीय कर्मचारी ललित कुमार को आरोपी बनाया गया है। पीड़िता की मां के अनुसार, बच्ची 30 अप्रैल को स्कूल में दाखिले के दूसरे ही दिन पढ़ने गई थी । घर लौटने के बाद बच्ची काफी डरी और सहमी हुई थी। मां का आरोप है की बच्ची ने इशारों में अपने साथ गलत हरकत होने की बात बताई, जिसके बाद परिवार तुरंत पुलिस के पास पहुंचा। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी कर्मचारी ललित कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन मामले ने नया मोड़ तब ले लिया जब 7 मई को द्वारका कोर्ट ने आरोपी को जमानत दे दी। आरोपी को जमानत मिलने के बाद पीड़िता के परिवार में भारी नाराजगी है। परिवार का कहना है कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद पुलिस ने शुरुआत से ही लापरवाही बरती और जांच में तेजी नहीं दिखाई।

 परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उनका कहना है कि आखिर स्कूल परिसर में इतनी छोटी बच्ची के साथ ऐसी घटना कैसे हो गई, और सुरक्षा व्यवस्था कहां नाकाम रही।

 वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक स्कूल के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिए गए हैं, और मेडिकल रिपोर्ट समेत अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पुलिस का दावा है कि कानूनी प्रक्रिया के तहत सभी पहलुओं पर कार्रवाई की जा रही है।

 इस घटना के सामने आने के बाद अभिभावकों में डर और गुस्सा दोनों बढ़ गया है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जिन स्कूलों में छोटे बच्चों को सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए, वहां अगर ऐसी घटनाएं होंगी तो माता-पिता अपने बच्चों को कैसे भरोसे के साथ स्कूल भेज पाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

National World National World एक निष्पक्ष, तेज़ और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ देश-दुनिया की हर छोटी,बड़ी खबर आप तक सबसे पहले और सटीक तरीके से पहुँचाई जाती है। हमारा उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ लोगों तक पहुँचाना है। हम राजनीति, अपराध, मनोरंजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, टेक्नोलॉजी और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी सरल और प्रभावशाली भाषा में प्रस्तुत करते हैं। हमारी टीम लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग, तथ्य आधारित जानकारी और जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देती है। National World का विश्वास है कि पत्रकारिता समाज का आईना होती है। इसी सोच के साथ हम निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर पाठक को सही, तेज़ और भरोसेमंद खबर मिले — क्योंकि आपकी जानकारी ही आपकी ताकत है। National World – सच का आगाज़