सोशल मीडिया के लिए रील बनाना बच्चों को पडा भारी, एयरफोर्स हेलीकॉप्टर से हुआ रेस्क्यू।

सोशल मीडिया के लिए रील बनाना बच्चों को पडा भारी, एयरफोर्स हेलीकॉप्टर से हुआ रेस्क्यू।

May 3, 2026 - 14:02
 0  91
सोशल मीडिया के लिए रील बनाना बच्चों को पडा भारी, एयरफोर्स हेलीकॉप्टर से हुआ रेस्क्यू।

सिद्धार्थनगर में सोशल मीडिया के लिए रील बनाना बच्चो पर भारी पड़ गया। एक खौफनाक हादसे में 60 फीट ऊंची जर्जर पानी की टंकी पर चढे पाँच बच्चो की जिंदगी पलभर में संकट में आ गयी।

बताया जा रहा है कि टंकी करीब 26 साल से बंद पड़ी थी ओर बेहद जर्जर हालत में थी। इसके बावजूद वहां कोई चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी। बच्चे रील बनाने के लिए टंकी पर चढ़ गए, तभी अचानक सीढ़ी टूट गई।

 सीढ़ी टूटते ही तीन बच्चे नीचे गिर पड़े, जिनमें एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। वही,बाकी दो बच्चे टंकी के ऊपर ही फंस गए और नीचे उतरने का कोई रास्ता नहीं बचा।

 घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन ऊंचाई और टंकी की जर्जर हालत के कारण तुरंत रेस्क्यू संभव नहीं हो सका। दोनों बच्चे करीब 16 घंटे तक टंकी पर ही फंसे रहे,जहां हर पल उनकी जान पर खतरा बना रहा।

 आखिरकार रविवार सुबह करीब 5:20 बजे एयर फोर्स का MI-17 V5 हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद हेलीकॉप्टर के जरिए दोनों बच्चों को सुरक्षित नीचे उतारा गया।

 इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया कि सोशल मीडिया के लिए जोखिम उठाना कितना खतरनाक हो सकता है। साथ ही प्रशासन की लापरवाही भी सवालों के घेरे में है क्योंकि इतनी जर्जर टंकी के आसपास कोई चेतावनी तक नहीं लगाई गई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

National World National World एक निष्पक्ष, तेज़ और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ देश-दुनिया की हर छोटी,बड़ी खबर आप तक सबसे पहले और सटीक तरीके से पहुँचाई जाती है। हमारा उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ लोगों तक पहुँचाना है। हम राजनीति, अपराध, मनोरंजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, टेक्नोलॉजी और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी सरल और प्रभावशाली भाषा में प्रस्तुत करते हैं। हमारी टीम लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग, तथ्य आधारित जानकारी और जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देती है। National World का विश्वास है कि पत्रकारिता समाज का आईना होती है। इसी सोच के साथ हम निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर पाठक को सही, तेज़ और भरोसेमंद खबर मिले — क्योंकि आपकी जानकारी ही आपकी ताकत है। National World – सच का आगाज़