पति को था पत्नी के अफेयर का शक, गला दबाकर की हत्या, बैग में पैक कर नहर में फेंकी लाश
उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पत्नी पर किसी दूसरे युवक से अफेयर होने के शक में शौहर ने पहले उसकी गला दबाकर हत्या कर दी, फिर शव को बैग में पैक कर नहर में फेंक दिया। वारदात के बाद आरोपी खुद ही पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराने थाने पहुंच गया, लेकिन पूछताछ में बार-बार बयान बदलने पर पुलिस को शक हुआ और सख्ती से पूछताछ में पूरा हत्याकांड उजागर हो गया।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
जहां एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी, हत्या की वजह पत्नी पर किसी दूसरे युवक से अफेयर होने का शक बताया जा रहा है। आरोपी ने पहले पत्नी का गला दबाकर उसे मौत के घाट उतारा और फिर शव को बेग में भरकर नहर में फेंक दिया, ताकि किसी को वारदात की भनक तक न लग सके। जानकारी के मुताबिक अल्ताफ और उसकी पत्नी यास्मीन के बीच पिछले काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था।
दोनों के रिश्तों में लगातार तनाव बढ़ता जा रहा था, अल्ताफ को शक था कि उसकी पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति से बात करती है, और उसी को लेकर घर में आए दिन झगड़ा होते रहते थे। धीरे-धीरे यह सब जुनून में बदल गया। और दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने खौफनाक कदम उठा लिया। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन भी दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी, इसी दौरान गुस्से में आकर अल्ताफ ने यासमीन का गला दबा दिया, काफी देर तक गला दबाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पत्नी की मौत के बाद आरोपी घबरा गया, लेकिन खुद को बचाने के लिए उसने पूरी साजिश रच डाली। आरोपी ने पहले शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई, उसने यासमीन के शव को एक बड़े बैग में पैक किया,और देर रात सुनसान इलाके में जाकर नहर में फेंक दिया। उसे लगा कि पानी में शव बह जाएगा, और पुलिस कभी इस हत्याकांड तक नहीं पहुंच पाएगी। वारदात को छुपाने के लिए आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया
और पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करा दी, उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी अचानक घर से लापता हो गई है, शुरुआत में पुलिस भी गुमशुदगी के एंगल से जांच कर रही थी, लेकिन पूछताछ के दौरान अल्ताफ बार-बार अपने बयान बदलता रहा, कभी वह अलग कहानी बताता तो कभी अलग। जिससे पुलिस का शक गहराता चला गया, पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी टूट गया, और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया । इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर नहर से शव बरामद करने की कार्रवाई शुरू की। मामले के खुलासे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, फिलहाल पुलिस ने आरोपी अल्ताफ को गिरफ्तार कर लिया है। और पूरे मामले की जांच की जा रही है। वही इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई यही कह रहा है कि शक और गुस्से ने एक हँसते खेलते रिश्ते को खौफनाक अंजाम तक पहुंचा दिया।
What's Your Reaction?