राष्ट्रीय युवा संसद 2026 में मुजफ्फरनगर की आवाज बने अनुराग शर्मा, क्षेत्रीय समस्याओं को सदन में उठाया

देहरादून स्थित दून यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय युवा संसद 2026 में मुजफ्फरनगर के ग्राम रोनी हरजीपुर निवासी युवा प्रतिनिधि अनुराग शर्मा ने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रभावशाली वक्तृत्व कला और जनहित के मुद्दों से सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने "एक राष्ट्र, एक चुनाव" विषय पर सत्ता पक्ष की ओर से अपने विचार रखे, वहीं मखियली क्षेत्र में पेपर मिलों से फैल रहे प्रदूषण और हिंडन नदी के बढ़ते प्रदूषण का मुद्दा सदन में मजबूती से उठाया। अंतिम दिन विश्वास प्रस्ताव पर बोलते हुए उन्होंने लोकतंत्र, जनहित और राष्ट्रहित को सर्वोपरि बताते हुए सार्थक विचार प्रस्तुत किए। युवा संसद में उनके प्रदर्शन की व्यापक सराहना हुई और इसे युवाओं की जागरूकता, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण माना गया।

Jun 20, 2026 - 19:42
 0  13
राष्ट्रीय युवा संसद 2026 में मुजफ्फरनगर की आवाज बने अनुराग शर्मा, क्षेत्रीय समस्याओं को सदन में उठाया

देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित दून यूनिवर्सिटी के प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय युवा संसद 2026 में उत्तर प्रदेश के गुड़ की नगरी मुजफ्फरनगर का प्रतिनिधित्व ग्राम रोनी हरजीपुर, युवा प्रतिनिधि अनुराग शर्मा ने प्रभावशाली ढंग से किया। देशभर से आए युवा प्रतिभागियों के बीच अनुराग शर्मा ने अपने विचारों और क्षेत्रीय जनसमस्याओं को मजबूती से सदन के समक्ष रखकर मुजफ्फरनगर का मान बढ़ाया। राष्ट्रीय युवा संसद के प्रथम दिवस आयोजित विशेष चर्चा में अनुराग शर्मा ने सत्ता पक्ष की ओर से "एक राष्ट्र, एक चुनाव" विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि यह व्यवस्था देश में प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, चुनावी खर्च कम करने तथा विकास कार्यों को निरंतर गति देने में सहायक सिद्ध हो सकती है। उनके तार्किक एवं प्रभावशाली वक्तव्य को सदन में सराहा गया। दूसरे दिन उन्होंने सभापति के माध्यम से सदन में ग्राम मखियली क्षेत्र में संचालित पेपर मिलों द्वारा RDF एवं प्लास्टिक कचरा जलाने से फैल रहे प्रदूषण का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लोग कैंसर, अस्थमा एवं अन्य गंभीर बीमारियों से प्रभावित हैं। अब तक 50 से 60 ग्रामीण अपनी जान गवा चुके हैं एवं कई परिवार पलायन को मजबूर हुए हैं। इसके साथ ही अनुराग शर्मा ने हिंडन नदी के बढ़ते प्रदूषण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कभी स्वच्छ और निर्मल रहने वाली हिंडन नदी आज औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले जहरीले रसायनों और अपशिष्ट पदार्थों के कारण प्रदूषित हो चुकी है। नदी के आसपास स्थित गांवों—नंगला राई, भमेला, पीपलसाह, गुर्जरहेड़ी, बुढ़ीना कलां सहित अनेक क्षेत्रों में प्रदूषण का गंभीर प्रभाव देखने को मिल रहा है। इसके चलते ग्रामीणों में कैंसर और श्वास संबंधी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा उच्च स्तरीय जां

च कराने तथा प्रभावित ग्रामीणों के स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण हेतु ठोस कदम उठाने की मांग की। राष्ट्रीय युवा संसद के तीसरे एवं अंतिम दिन विपक्ष द्वारा सरकार के खिलाफ विश्वास प्रस्ताव लाया गया, जिस पर सत्ता पक्ष की ओर से बोलते हुए अनुराग शर्मा ने अपने विचार मजबूती से प्रस्तुत किए। उन्होंने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों का प्रथम कर्तव्य जनता की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने सदन में कहा कि हमें आपसी राजनीतिक मतभेदों और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उन लोगों के हितों के लिए कार्य करना चाहिए जिन्होंने हमें चुनकर सदन में भेजा है। राष्ट्रहित और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करना ही एक सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान है। राष्ट्रीय युवा संसद के अंतिम दिन विपक्ष द्वारा सरकार के खिलाफ विश्वास प्रस्ताव लाया गया, जिस पर सत्ता पक्ष की ओर से बोलते हुए अनुराग शर्मा ने अपने विचार मजबूती से प्रस्तुत किए। उन्होंने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन जनप्रतिनिधियों का प्रथम कर्तव्य जनता की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने सदन में कहा कि हमें आपसी राजनीतिक मतभेदों और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उन लोगों के हितों के लिए कार्य करना चाहिए जिन्होंने हमें चुनकर सदन में भेजा है। राष्ट्रहित और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करना ही एक सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान है। राष्ट्रीय युवा संसद में अनुराग शर्मा के प्रभावशाली वक्तव्यों और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की सराहना की गई। उनका प्रदर्शन युवाओं की नेतृत्व क्षमता, जागरूकता और सामाजिक प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

National World National World एक निष्पक्ष, तेज़ और भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जहाँ देश-दुनिया की हर छोटी,बड़ी खबर आप तक सबसे पहले और सटीक तरीके से पहुँचाई जाती है। हमारा उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी के साथ लोगों तक पहुँचाना है। हम राजनीति, अपराध, मनोरंजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, टेक्नोलॉजी और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी सरल और प्रभावशाली भाषा में प्रस्तुत करते हैं। हमारी टीम लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग, तथ्य आधारित जानकारी और जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देती है। National World का विश्वास है कि पत्रकारिता समाज का आईना होती है। इसी सोच के साथ हम निष्पक्षता, पारदर्शिता और विश्वसनीयता को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानते हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर पाठक को सही, तेज़ और भरोसेमंद खबर मिले — क्योंकि आपकी जानकारी ही आपकी ताकत है। National World – सच का आगाज़