बरेली में डीएलएड छात्रा की हत्या का खुलासा: बॉयफ्रेंड ने खेत में उतारा मौत के घाट, मोबाइल चैट बनी वजह
Bareilly के सीबी गंज इलाके में डीएलएड छात्रा नीतू गंगवार की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक छात्रा की हत्या उसके बॉयफ्रेंड अशोक ने की थी। आरोपी ने मोबाइल में दूसरे लड़कों से चैट देखने के बाद गुस्से में खेत में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के बरेली से एक बेहद सनसनीखेज और दिल डाला देना वाला मामला सामने आया है। जहां डीएलएड की छात्रा नीतू की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक खेत में 23 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। अब पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस जांच में सामने आया की छात्रा की हत्या उसके कथित बॉयफ्रेंड अशोक ने की थी। आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान टांग में गोली मारकर दबाच लिया। पूछताछ में आरोपी ने जो खुलासे किए, उन्होंने सभी को हैरान कर दिया। अशोक ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन वह नीतू को उसके एग्जाम सेंटर लेने गया था। दोनों साथ में लौट रहे थे, तभी रास्ते में उसने नीतू का मोबाइल फोन देखा, मोबाइल में दूसरे लड़कों के साथ हो रही चैट पढ़ने के बाद वह आग बबूला हो गया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने छात्रा को सीबीगंज इलाके के एक सुनसान खेत में ले जाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। जब खेत में छात्रा का शव मिला तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान पुलिस ने सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यो की मदद से आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए घेरा बंदी की, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसकी टांग में गोली मार दी और उसे गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलूओ की जांच की जा रही है। और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?