चरथावल पुलिस ने चौकीदार हत्याकांड का किया खुलासा, मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल, साथी गिरफ्तार

चरथावल पुलिस ने चौकीदार हत्याकांड का किया खुलासा, मुठभेड़ में मुख्य आरोपी घायल, साथी गिरफ्तार

May 3, 2026 - 10:57
 0  13

जनपद  के चरथावल क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व हुए राजू चौकीदार हत्याकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। रविवार तड़के करीब 3 बजे कसियारा मार्ग पर पुलिस और हत्यारोपियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें मुख्य आरोपी मोहन के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसके साथी नीतीश उर्फ नितिन को पुलिस ने कॉम्बिंग अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर टीम ने कसियारा मार्ग पर घेराबंदी की। संदिग्धों को रुकने का इशारा करने पर उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली मोहन के पैर में जा लगी और वह घायल होकर मौके पर ही दबोच लिया गया।
मुठभेड़ के दौरान दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आसपास के क्षेत्र में सघन कॉम्बिंग अभियान चलाया और कुछ ही समय बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने राजू चौकीदार की हत्या करना स्वीकार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड के पीछे किराए को लेकर विवाद और पुरानी रंजिश मुख्य कारण थे।

घायल आरोपी मोहन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिए हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की

जा रही है तथा अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow