मुजफ्फरनगर में शुरू हुई एडवांस्ड कैंसर उपचार सेवाएं, बीएलके-मैक्स हॉस्पिटल ने मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी की शुरुआत की
नई दिल्ली के बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने मुजफ्फरनगर के शांति मदन हॉस्पिटल में मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की है। अब कैंसर मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श, आधुनिक उपचार और फॉलो-अप सुविधाएं अपने शहर के नजदीक उपलब्ध होंगी।
मुजफ्फरनगर में शुरू हुई एडवांस्ड कैंसर उपचार सेवाएं,
बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने शांति मदन हॉस्पिटल के साथ मिलकर मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की
मुजफ्फरनगर, 28 मई 2026 : पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को अब कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज और विशेषज्ञ परामर्श के लिए दिल्ली के बड़े अस्पतालों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नई दिल्ली के प्रतिष्ठित बीएलके- मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने मुजफ्फरनगर के शांति मदन हॉस्पिटल में मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत कर क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत दी है।
इस नई पहल का उद्देश्य कैंसर मरीजों को उनके शहर के नजदीक ही विशेषज्ञ सलाह, आधुनिक उपचार विकल्प और नियमित फॉलो-अप सुविधा उपलब्ध कराना है। ओपीडी सेवा की शरूआत बीएलके- मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल नई दिल्ली के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. मुकेश पाटेकर और शांति मदन हॉस्पिटल मुजफ्फरनगर के ओनर डॉ. सहज गर्ग की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम के दौरान दोनों संस्थाओं के डॉक्टर और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कैंसर के प्रति जागरूकता, समय पर जांच और आधुनिक उपचार सुविधाओं की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की।
इस नई सुविधा के तहत डॉ. मुकेश पाटेकर प्रत्येक महीने के पहले और तीसरे गुरुवार को दोपहर 12:00 से 2:00 तक शांति मदन हॉस्पिटल मुजफ्फरनगर में मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगे। यहां वे प्राथमिक परामर्श, कैंसर जांच से जुड़ी सलाह, उपचार योजना और फॉलो-अप कंसल्टेशन प्रदान करेंगे। इससे मुजफ्फरनगर सहित आसपास के शामली, सहारनपुर, बिजनौर और हरिद्वार क्षेत्र के मरीजों को भी काफी लाभ मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर डॉक्टर मुकेश पाटेकर ने कहा कि आज के समय में कैंसर के मामलों में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। लेकिन जागरूकता और समय पर पहचान के जरिए इस बीमारी पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कैंसर का शुरुआती चरण में पता चल जाना इलाज की सफलता का सबसे महत्वपूर्ण आधार होता है। यदि मरीज समय रहते जांच करवा ले और उपचार शुरू हो जाए, तो न केवल मरीज की जान बचाई जा सकती है, बल्कि उसकी जीवन गुणवत्ता को भी बेहतर बनाया जा सकता है।
उन्होंने कहा-
कई बार लोग कैंसर के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसके कारण बीमारी गंभीर अवस्था तक पहुंच जाती है। हमारा उद्देश्य लोगों को जागरूक करना और उन्हें समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है। इस ओपीडी सेवा के माध्यम से मरीजों को एडवांस्ड ट्रीटमेंट विकल्प, मानसिक सहयोग, काउंसलिंग और संवेदनशील देखभाल एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।
डॉ मुकेश ने आगे बताया कि बीएलके- मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में कैंसर उपचार के लिए अत्याधुनिक तकनीक और आधुनिक चिकित्सा पद्धति का उपयोग किया जाता है। अस्पताल में प्रिसिशन-बेस्ड कीमोथेरेपी, टारगेटेड थेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, हार्मोन थेरेपी, और एडवांस्ड मॉलिक्युलर डायग्नोस्टिक जैसी सुविधाएं उपलब्ध है। जो मरीज की बीमारी की प्रकृति और अवस्था के अनुसार व्यक्तिगत उपचार योजना तैयार करने में मदद करती है।
उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में मल्टी डिसीप्लिनरी ट्यूमर बोर्ड की व्यवस्था है, जिसमें जिसमें अलग-अलग विशेषज्ञ डॉक्टर एक साथ बैठकर मरीज की स्थिति पर चर्चा करते हैं और सामूहिक राय के आधार पर सर्वोत्तम उपचार योजना तैयार की जाती है। इससे मरीजों को अधिक प्रभावी, वैज्ञानिक और पेशेंट-सेंट्रिक उपचार मिल पाता है।
शांति मदन हॉस्पिटल मुजफ्फरनगर के ओनर डॉ.सहज गर्ग ने इस सहयोग को क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि छोटे शहरों में अक्सर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर और आधुनिक उपचार सुविधाओं की कमी रहती है ऐसे में बीएलके- मैक्स जैसे बड़े सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का मुजफ्फरनगर से जुड़ना स्थानीय लोगों के लिए बड़ी उपलब्धि है।
उन्होंने कहा-
"हमारा प्रयास है कि मुजफ्फरनगर और आसपास के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उनके घर के नजदीक उपलब्ध हो। बीएलके- मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पि
टल के साथ यह साझेदारी क्षेत्र के मरीजों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी। इससे लोगों को समय पर विशेषज्ञ परामर्श और आधुनिक उपचार की सुविधा आसानी से मिल सकेगी।"
कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों ने कैंसर से बचाव और जागरूकता पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि तंबाकू और धूम्रपान से दूरी, नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार, शारीरिक गतिविधि और समय पर चिकित्सकीय सलाह कैंसर जैसी बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम कर सकती है।
बीएलके- मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल नई दिल्ली देश के प्रमुख मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों में शामिल है, और कैंसर उपचार के क्षेत्र में अपनी उन्नत चिकित्सा सेवाओं और अनुभवी विशेषज्ञों के लिए जाना जाता है। अस्पताल का उद्देश्य केवल मरीजों के जीवनकाल को बढ़ाना ही नहीं, बल्कि उन्हें बेहतर और सम्मानजनक जीवन गुणवत्ता प्रदान करना भी है।
इस नई मेडिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवा की शुरुआत से मुजफ्फरनगर और आसपास के क्षेत्र के हजारों मरीजों को विशेषज्ञ कैंसर उपचार और सलाह अपने ही शहर में उपलब्ध हो सकेगी, जिससे उन्हें समय, धन और अनावश्यक भाग दौड़ से राहत मिलेगी।
What's Your Reaction?